शिमला : सिरमौर छात्र संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने विद्यार्थियों को 2023 के कैलेंडर किए वितरित

 नाहन, 31 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल शिमला में शनिवार को सिरमौर छात्र संघ HPU के अध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने 2023 का कैलेंडर जारी किया।  उन्होंने अपने निजी राशि से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र और छात्राओं को कैलेंडर वितरण किया। 

राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जिला सिरमौर के छात्र और छात्राओं की हर संभावित समस्या के लिए हमेशा खड़ा हूँ। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की समस्या समय- समय पर सरकार के समक्ष भी रखा जायेगा। उन्होंने जोशपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे भारत को दर्शाने वाली 12 छवियों के प्रभावशाली संग्रह वाले कैलेंडर की सराहना की। राणा ने कहा कि कैलेंडर में 12 महीनों के लिए चयनित 12 थीम सरकार की ओर से चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की झलक है।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *