राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव को सफल बनाने में सभी विभाग दें सहयोग : उपायुक्त

रिकांग पिओ, 28 अक्तूबर : जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के खेल मैदान में 30 अक्तूबर से आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव को सफल बनाने में सभी विभाग सहयोग दें। यह आहवान उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति आबिद हुसैन सादिक ने राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से किया। 

उन्होंने कहा कि सभी विभाग महोत्स्व की तैयारीयों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें ताकि महोत्स्व का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओं, लोक नृत्य व पारम्परिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता, तम्बोला, मिस्टर ट्राइबल प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, महोत्सव के दौरान स्वीप गतिविधि के तहत आईटीबीपी मैदान में महिलाओं की मेगा नाटी करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किन्नौर महोत्सव में लोगों के मनोरंजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *