ऊना : महिला ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप 

ऊना, 25 अक्तूबर : उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए गगरेट पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  बताया जा रहा है कि उक्त महिला का पति नौकरी के सिलसिले में कहीं बाहर रहता है, जबकि महिला घर पर अकेले रहती है। हालांकि ससुर भी अलग घर में रहता है। महिला का आरोप है कि ससुर ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की, और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *