कांगड़ा : इस दिन होंगे सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों के लिए साक्षात्कार

 धर्मशाला, 08 मई : रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड जहबोला , बिलासपुर प्रदेश से विभिन्न क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाएं हेतु  200 पद, जिला कांगड़ा हेतु अधिसूचित किए गए हैं। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास आयु सीमा 21 से 37 वर्ष लंबाई 5, 7 इंच अधिक रखी गई है। 

कंपनी द्वारा वेतनमान 12500 प्रतिमाह दिन के 8 घंटे के लिए और 16000 दिन के 12 घंटों के लिए दिया जाएगा। जिसमें ईएसआई , पीएफ व अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कार्यस्थल हिमाचल व पंजाब रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 10 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं। 

साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्री भत्ता देय नहीं होगा। यह सूचना जनहित में जारी है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 85580-62252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


Posted

in

,

by