रस्साकस्सी में आयुर्वेदा की लड़कियों ने दिखाई जोर आजमाइश

नेरचौक, 26 अप्रैल : अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में लड़कों की 100 और 200 मीटर दौड़ में अजय कुमार और शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों की 100 और 200 मीटर दौड़ में कुमारी पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में शुभम चौहान, अंकुश, यतीन और शुभम वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में लवण्या, प्रेरणा, प्रगति और सेजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

लड़कों की शॉट पुट में मोहित शर्मा और लड़कियों की शॉटपुट में पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों के बैडमिंटन में राहुल शर्मा तथा लड़कियों के बैडमिंटन में आंचल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की चैस प्रतियोगिता में राहुल ने तथा लड़कियों की चैस प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया।

लड़कों के कैरम में प्रबल गुरुंग तथा लड़कियों के कैरम में बेबी ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों के टेबल टेनिस में अनिल राय तथा लड़कियों के टेबल टेनिस में आकांक्षा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों की सैक रेस में पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की रस्साकस्सी में फार्मेसी विभाग ने तथा लड़कियों की रस्साकस्सी में आयुर्वेदा विभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्पून रेस में गेयग पेरमे ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों के वॉलीबॉल में वेटरनरी विभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में अभिलाषी विश्वविद्यालय के अध्यापक वर्ग ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। अध्यापक वर्ग में महिला कैरम में प्रियंका राणा और डॉक्टर आकृति गुलेरिया; पुरुष कैरम में मनमीत; महिला चेस प्रतियोगिता में आशिमा महाजन; पुरुष चेस प्रतियोगिता में डॉक्टर परीक्षित शर्मा; महिला बैडमिंटन में डॉक्टर आकृति गुलेरिया; पुरुष बैडमिंटन में डॉ शैंपी दुग्गल; तथा महिला टेनिस में रीना और पुरुष टेनिस में इंद्र कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। खेलकूद प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ आर के अभिलाषी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *