एमबीएम न्यूज़ / ऊना
सदर थाना के तहत लोअर बसाल में 28 वर्षीय महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई है। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। महिला आग की चपेट में कैसे आई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस की माने तो महिला के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।
फिलवक्त पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुमन पत्नी पवन निवासी लोअर बसाल सोमवार शाम को घर में मौजूद थी। पति काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर से चिल्लाने की आवाज आने पर पड़ोसी अंदर पहुंचे, तो देखा महिला आग की चपेट में थी। आग बुझाने के बाद पड़ोसियों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया, साथ ही पति को सूचना दी।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि महिला आग की चपेट में कैसे आई, अभी तक पता नहीं लग पाया है। आग के दौरान महिला घर में अकेली थी। महिला के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद कारणों का पता चल पाएगा, पुलिस की जांच जारी है।
Trending
- केलांग में जिला स्तरीय रेडक्रॉस दिवस को लेकर बैठक आयोजित
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- चंबा : सेक्टर अधिकारियों को दिया EVM व VVPAT का प्रशिक्षण
- डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें विभाग : डॉ. अभिषेक जैन
- सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : डीसी
- सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा