रिकांगपिओ/ जीता सिंह नेगी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अकपा गांव के महिला मण्डल प्रधान भीष्मा देवी की अगुवाई में अकपा गांव के महिलाओं ने एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं ने अकपा गांव, बाजार व पुलिस चैक पोस्ट अकपा के समीप साफ सफाई की। सफाई अभियान के दौरान उन्होनें क्षेत्र में फैले कूडे करकट को एकत्रित कर जलाया व स्थानीय लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
जिला किन्नौर के पूह विकास खण्ड में अकपा को साफ सुथरा रखने के लिए इससे पूर्व भी उपायुक्त किन्नौर द्वारा अकपा गांव के महिला मण्डल को प्रथम स्थान आने पर सम्मानित भी किया गया है। महिला मण्डल द्वारा एक दिवसीय सफाई अभियान के दौरान पुलिस चैक पोस्ट अकपा ईंजार्च मनोहर लाल व कुन्नी लाल ने महिला मण्डल अकपा को लोगों की सुरक्षा हेतू पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही गुडिया हैल्प लाईन, होशियार हैल्प लाईन सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सफाई अभियान के दौरान अकपा महिला मण्डल उपप्रधान रोशनी देवी, सचिव सुनीता देवी सहित महिला मण्डल अकपा के सदस्य भी उपस्थित थे।
किन्नौर की महिलाओं ने भी जाना सफाई का महत्त्व….
by
Tags:
Leave a Reply