रिकांगपिओ/ जीता सिंह नेगी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अकपा गांव के महिला मण्डल प्रधान भीष्मा देवी की अगुवाई में अकपा गांव के महिलाओं ने एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया। जिसमें महिलाओं ने अकपा गांव, बाजार व पुलिस चैक पोस्ट अकपा के समीप साफ सफाई की। सफाई अभियान के दौरान उन्होनें क्षेत्र में फैले कूडे करकट को एकत्रित कर जलाया व स्थानीय लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
जिला किन्नौर के पूह विकास खण्ड में अकपा को साफ सुथरा रखने के लिए इससे पूर्व भी उपायुक्त किन्नौर द्वारा अकपा गांव के महिला मण्डल को प्रथम स्थान आने पर सम्मानित भी किया गया है। महिला मण्डल द्वारा एक दिवसीय सफाई अभियान के दौरान पुलिस चैक पोस्ट अकपा ईंजार्च मनोहर लाल व कुन्नी लाल ने महिला मण्डल अकपा को लोगों की सुरक्षा हेतू पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही गुडिया हैल्प लाईन, होशियार हैल्प लाईन सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सफाई अभियान के दौरान अकपा महिला मण्डल उपप्रधान रोशनी देवी, सचिव सुनीता देवी सहित महिला मण्डल अकपा के सदस्य भी उपस्थित थे।
Trending
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण
- रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं निभा रही हैं सक्रिय भूमिका
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
- सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण