एमबीएम न्यूज़/ ऊना
थाना अंब के तहत पंजोआ में पुलिस ने नाके के दौरान कार सवार दो युवकों को चरस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना अंब के एएसआई स्वरूप जरयाल अपनी टीम के साथ मंगलवार रात पंजोआ गांव में नाके पर मौजूद थे। इसी दौरान एक कार संख्या (एचपी 36सी 3897) नाके की ओर आई।
पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने कार को रोकने की बजाय नाका तोड़ कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर उन्हें धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की में से करीब 155.98 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान कुठेड़ा खैरला निवासी जीवन कुमार और कांगड़ा जिले के गरली-परागपुर निवासी विजय कुमार के रूप में की गई। डीएसपी अंब मनोज ज वाल ने बताया की दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- केलांग में जिला स्तरीय रेडक्रॉस दिवस को लेकर बैठक आयोजित
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- चंबा : सेक्टर अधिकारियों को दिया EVM व VVPAT का प्रशिक्षण
- डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें विभाग : डॉ. अभिषेक जैन
- सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : डीसी
- सोलन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 536 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा