मंडी में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ चलाया जन-जागरण अभियान

मंडी(वी. कुमार): जिला में भाजपा के कानूनी एवं विधिक विभाग ने जन-जागरण अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान की शुरूआत कानूनी एवं विधिक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र गुलेरिया ने बाबा भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ की। सदर मंडल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान के तहत लोगों के पास जाकर राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं, साथ ही केंद्र सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों का भी जमकर बखान किया जा रहा है। भाजपा कानूनी एवं विधिक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र गुलेरिया ने बताया कि यह अभियान चुनावों तक निरंतर जारी रहेगा और लोगों को बताया जाएगा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने किस प्रकार से जनता के साथ धोखा किया है।                    उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे गुडिय़ा प्रकरण की बात हो या फिर होशियार सिंह मौत मामले की, सरकाने इन दोनों ही प्रकरणों को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है इसका पता प्रदेश की जनता को चल गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और सदर विधानसभा क्षेत्र में भी कमल का फूल खिलकर  रहेगा।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *