मंडी(वी. कुमार): जिला में भाजपा के कानूनी एवं विधिक विभाग ने जन-जागरण अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान की शुरूआत कानूनी एवं विधिक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र गुलेरिया ने बाबा भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ की। सदर मंडल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान के तहत लोगों के पास जाकर राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं, साथ ही केंद्र सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों का भी जमकर बखान किया जा रहा है। भाजपा कानूनी एवं विधिक विभाग के राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र गुलेरिया ने बताया कि यह अभियान चुनावों तक निरंतर जारी रहेगा और लोगों को बताया जाएगा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने किस प्रकार से जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे गुडिय़ा प्रकरण की बात हो या फिर होशियार सिंह मौत मामले की, सरकाने इन दोनों ही प्रकरणों को गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के प्रति कितनी संवेदनशील है इसका पता प्रदेश की जनता को चल गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और सदर विधानसभा क्षेत्र में भी कमल का फूल खिलकर रहेगा।
Trending
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण
- रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं निभा रही हैं सक्रिय भूमिका
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
- सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण