Author: Mbm Desk

ऊना (एमबीएम न्यूज) : भाजपा द्वारा विस चुनावों में 60 प्लस का दावा जताने के सवाल पर सीएम वीरभद्र सिंह चुप्पी साध गए। करीब छह सेकेंड तक कोई जबाव न देने के बाद सिर्फ इतना ही बोल पाए कि काफी तदाद में सीटे जीतेंगे। सीएम वीरभद्र सिंह अंब के ठठ्ल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह ने वीरवार को जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान सीएम ने क्षेत्र में करोडो रुपये की विकासात्मक योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास किए। इस अवसर पर सीएम के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वित्तायोग…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को टायर्ड और रिटायर्ड लोगों की सरकार करार दिया है । सांसद ठाकुर ने आज एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में भ्रष्टाचार और माफिया राज का बोलबाला रहा है और प्रदेश आज पहले स्थान से 24 वें स्थान पर पंहुच गया है जबकि इस समय 50 हजार करोड का कर्ज प्रदेश पर है ।         सांसद ठाकुर ने इस दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आज जिला के बरमाणा में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ भी किया…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : आपात परिस्थितियों में सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रही 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा की ओर से जिला में करवाई गई ‘स्वच्छ एंबुलेंस बेहतर उपचार’ स्पर्धा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज की एंबुलैंस को सबसे स्वच्छ पाया गया है।       जिलाधीश यूनुस ने इस एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रमन कुमार और रोशन लाल, पायलट राजेश कुमार और मणि राम को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधीश ने कहा कि नेशनल एंबुलेंस सेवा आपात परिस्थितियों में मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। विशेषकर दुर्गम क्षेत्रों के लोग इससे काफी लाभान्वित हो रहे हैं।  …

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने अपने गृह क्षेत्र सुन्नम वेली के दौरे में करोडो रुपयों का शिलान्यास व उदघाटन कर लोगो को कई सौगातें दी। नेगी ने सबसे पहले रोपा में 50 लाख रु की लागत से रोपा से थोरोपा संपर्क सडक का विधिवत उदघाटन कर लोगो को समर्पित किया। इसी तरह  31 लाख रु की लागत से दुर्गा मां सामूहिक भवन रोपा, सीनियर सकेेंडरी स्कूल ज्ञाबुंग में 1 करोड 10 लाख रु की लागत से नवनिर्मित खेल स्टेडियम, 20 लाख रू से निर्मित ज्ञाबुंग से पारला ज्ञाबुंग सम्पर्क सडक ,13 लाख 40 हजार रू तैयार बास्केट…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : सदर विधायक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपाईयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। भाजपाईयों ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों आमजन के बीच रखा। वहीं कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाया। गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक महेश्वर सिंह के नेतृत्व में शहर में पद यात्रा की।       इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से 18 सितंबर को आयोजित होने वाले भाजपा मंडल के महिला सम्मेलन के भी निमंत्रण पत्र बांटे। पदयात्रा के दौरान स्थानीय विधायक महेश्वर सिंह ने लोगों से केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की। उन्होंने जनता…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) :  पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत अमरेहड़ा गांव में एसआईयू टीम ने नाके के दौरान एक युवक से चरस बरामद की है। युवक की पहचान रंजीत सिंह निवासी डडियार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।        जानकारी के अनुसार अमरेहड़ा में पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक को आता देख रूकने का इशारा किया, लेकिन युवक घबराकर पीछे की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।    …

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन  29 सितंबर से सुंदरनगर में शुरू होने जा रही है। इसके लिए कबड्डी एसोसिएशन द्वारा 21 सितम्बर को जिला के ढालपुर मैदान में ट्रायल लिया जाएगा और  खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।         जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर व महासचिव विकास कात्यायन ने बताया कि ये प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग दोनो में होगी और चयन भी दोनों वर्ग का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी 55 किलो ग्राम से अधिक भार का नही होना चाहिए और जिसका जन्म 2…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा ): बंदला में प्राथमिक पाठशालाओं के उपखंड स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि खेलो से बच्चों का जहां शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है वहीं बच्चों में आगे बढऩे की  भावना पैदा होती है । ठाकुर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ  खेलो में भाग लेना चाहिए । ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती जा रही है।        इसके लिए अभिवावकों को भी चाहिए कि वे बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़ ) : अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष 30 अक्तूबर से 4 नवंबर 2017 तक श्री रेणुका जी तीर्थाटन पर पारम्परिक ढंग से मनाया जाएगा । यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव एवं अध्यक्ष  विनय कुमार ने आज रेणुका में अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका मेला-2017 के प्रबंधन के लिए आयोजित बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होने कहा कि मेले का शुभारंभ 30 अक्तूबर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के मैदान से  भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा से आरंभ होगा ।         उन्होने कहा कि परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री…

Read More

बद्दी (एमबीएम न्यूज) : दून भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को साई रोड बददी के पूजा पैलेस में दलित सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस स मेलन में दून विधानसभा की 33 पंचायतों व एक नगर परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर दिल्ली भाजाध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने आना था लेकिन वह नहीं आ पाए। उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश भाजपाध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनको एकजुटता का पाठ पढाया।         उन्होने कहा कि आज अगर दलितो को मान सम्मान मिला है तो वह भाजपा ने दिया है और देश के…

Read More