बहादुरी के लिए ASI अशोक कुमार को किया सम्मानित… 

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
   स्थानीय तहसील मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत नाड़सी में गुरूवार को संपन्न हुए जनरल अजलास में अशोक कुमार एएसआई (एनसीआरपी) पुत्र विधि चंद निवासी गांव नाड़सी को बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंचायत प्रधान शकुंतला देवी व उपप्रधान सुनील कुमार ने उन्हें मोमेंटों व शॉल भेंट करके सम्मानित किया।
अशोक कुमार को पंचायत प्रतिनिधि सम्मानित करते हुए
    उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार पर 31 मई को कुलगाम श्रीनगर में जिलाधीश कार्यालय के बाहर आतंकवादी हमला हुआ था। जिसमें दो आतंकी लोगों की भीड़ में से निकले और उन पर पीछे की तरफ से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
  अशोक कुमार लहूलुहान हो गया। लेकिन जैसे वह पीछे मुड़ा तो एक आतंकी पकड़ में आ गया। वहीं दूसरा अपनी जान को खतरा समझ कर भाग गया। इस मौके पर नाड़सी पंचायत में प्रधान शकुंतला देवी ने भी अपने विचार रखे और भारतीय सेना व पैरा फोर्स सहित एएसआई अशोक कुमार पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार की बहादुरी पर पूरी पंचायत को गर्व है। 

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *