संगड़ाह : आम आदमी पार्टी की बैठक में हुई केजरीवाल की मंडी रैली पर चर्चा

संगड़ाह, 26 मार्च : आम आदमी पार्टी की मंडल इकाई की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 6 अप्रेल को मंडी में होने वाली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के नवनिर्मित मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली में कार्यकर्ता भेजने को लेकर समीक्षा की गई।‌ रेणुका जी मंडल इकाई के अध्यक्ष तरुण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी पदाधिकारी हितेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह कंठ, पुष्पेंद्र व रोशन आदि दो दर्जन के करीब पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस दौरान रेणुकाजी मंडल की सभी 6 जोन इकाइयों का गठन किया गया तथा संगठनात्मक पहलुओं व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष तरुण ठाकुर व महासचिव सुरेंद्र सिंह आदि पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस को जारी बयान में दावा किया कि, बैठक में रूपचंद, ईश्वर शर्मा, दीपक पुंडीर व सुरेंद्र सिंह आदि जहां कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए। 

वहीं, बृजेश ठाकुर, नरेश चौहान, प्रकाश चंद व पिंकू चौहान भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कुल 8 लोगों के पार्टी में शामिल होने का दावा किया गया। कस्बे में इस साल हुई पार्टी की यह पहली बैठक है।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *