अमरप्रीत सिंह/ सोलन
उपमंडल के रडियाली पंचायत में जगह-जगह अफीम की पैदावार पाई जा रही है। बीते दिनों बुधवार को एक निजी खेत चुहूवाल में 2100 पौधे पुलिस ने कब्जे में लिए थे। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस को जगह-जगह अफीम की पैदावार की सूचना मिली।
जिसके बाद थाना नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जिसमें पाया गया कि हजारों की संख्या में जमीन पर कई जगह अफीम के पौधे पाए गए हैं। जिन्हें पुलिस ने निकालते हुए जांच शुरू कर दी। हालांकि अफीम की इस पैदावार को प्राकृतिक बताया जा रहा है।
यह पौधे अपने आप पैदा हो रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अफीम की पैदावार खुद हो रही है, इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने एरिया से पौधे बरामद किए, जिन्हें नष्ट किया जाएगा।
थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पाया कि हजारों की संख्या में जमीन पर अफीम की पैदावार हुई है, यह पैदावार प्राकृतिक तौर से हो रही है।
Leave a Reply