Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • किन्नौर : आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित किया विशेष योग शिविर
    • राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा ने ‘जन धन से जन सुरक्षा’ के तहत लगाया जागरूकता शिविर
    • कांगड़ा : सीपीएस किशोरी लाल ने 34 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीन
    • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 5 जून को सिरमौर के प्रवास पर  
    • धर्मशाला : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 350 पदों पर भर्ती, इस दिन साक्षात्कार…
    • 4 व 5 जून को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला
    • सोलन में बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित : उपायुक्त
    • चंबा : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने तम्बाकू मुक्त हिमाचल गीत का किया विमोचन
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    MBM NEWSMBM NEWS
    • Home
    • हिमाचल
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • क्राइम
    • ताजा समाचार
    • खेलकूद
    • धार्मिक
    • दुर्घटनाएं
    MBM NEWSMBM NEWS
    Home»कांगड़ा»कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट : पठानिया
    कांगड़ा

    कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट : पठानिया

    By Mbm DeskMarch 19, 2023Updated:March 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला, 19 मार्च: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया व्यवस्था परिवर्तन का पहला बजट जिला कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह शब्द कहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली भी उपस्थित रहे।

    केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार का पहला बजट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला कांगड़ा के प्रति स्नेह और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री के विजन से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। केवल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान करने की घोषणा की है।

    उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार और मुख्यमंत्री हैं जिसने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बजट में इतनी अधिक राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा बनने से रोजगार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।  उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बड़े हवाई जहाजों के साथ बड़े अवसर भी लेकर आयेगा। 

    पठानिया ने कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, पर्यटक ग्राम, ओल्ड एज होम, आइस स्केटिंग व रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण जिला के लिए विकास के अपार अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर का निर्माण तथा पोंग डैम क्षेत्र में वॉटर स्पोर्टस, शिकारा, क्रूज, यॉट जैसी सुविधाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन में समृद्धि लाएगा। 

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा।

    himachal news in hindi kangra news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Mbm Desk

    Related Posts

    किन्नौर : आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित किया विशेष योग शिविर

    June 6, 2023

    राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा ने ‘जन धन से जन सुरक्षा’ के तहत लगाया जागरूकता शिविर

    June 5, 2023

    कांगड़ा : सीपीएस किशोरी लाल ने 34 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीन

    June 3, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    किन्नौर

    किन्नौर : आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित किया विशेष योग शिविर

    By Mbm DeskJune 6, 20230

    रिकांगपिओ, 6 जून : आयुष विभाग किन्नौर की ओर से जिला किन्नौर में अंतरराष्ट्रीय योग…

    सिरमौर

    राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा ने ‘जन धन से जन सुरक्षा’ के तहत लगाया जागरूकता शिविर

    By Mbm DeskJune 5, 20230

    शिविर में लोगों को दी बैंक योजनाओं की जानकारीनाहन, 5 जून : राज्य सहकारी बैंक…

    कांगड़ा

    कांगड़ा : सीपीएस किशोरी लाल ने 34 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीन

    By Mbm DeskJune 3, 20230

    बैजनाथ, 03 जून : मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी…

    सिरमौर

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 5 जून को सिरमौर के प्रवास पर  

    By Mbm DeskJune 3, 20230

    नाहन, 3 जून : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आगामी 5 जून को सिरमौर जिला की तहसील…

    Facebook Twitter Instagram Pinterest WhatsApp
    © 2023 DasKreative

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.