नाहन, 18 मार्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया व्यवस्था परिवर्तन का पहला बजट हिमाचल के लिए वरदान साबित होगा।हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला बजट पेश किया है,जिसकी एनएसयूआई द्वारा सराहना की गई है।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा कर्जदार हिमाचल की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यह 53 हजार 413 करोड़ का बजट संजीवनी का कार्य करेगी। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल खोलकर आम परिवार के छात्रों को उचित शिक्षा पाने का अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के अंदर पर्यटन, कृषि, पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा जो बजट में प्रावधान किया गया है। वह ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में अहम योगदान रहेगा। युवाओं के लिए सोलर प्लांट में 40 प्रतिशत की सब्सिडी व एक साल में 30000 नोकरियों का सरकार द्वारा प्रावधान किया जाएगा।
विपुल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है जिसका आने वाले समय में हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर भी उचित प्रभाव पड़ेगा।
Leave a Reply