शिमला, 12 मार्च : केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला जा रही है, जिसका असर अब महिलाओं के जीवन में नजर आने लगा है। सांसद इंदु गोस्वामी ने रविवार को शिमला में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रविवार को शिमला में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “सुषमा स्वराज सम्मान समारोह” में बोल रही थी। इस कार्यक्रम में उन्होने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश में यदि नारी शक्ति की नींव कमजोर होगी, तो उम्मीद नहीं की जा सकती कि राष्ट्र समृद्ध होगा। देश की महिलाओं को उनके सशक्त होने का एहसास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करवाया जब उन्होंने महिलाओं पर आधारित योजनाएं और प्रगति के अवसर उपलब्ध करवाएं। जिससे आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभाती नजर आती है।
उन्होंने कहा कि आज देश की नारी शक्ति के लिए सेना के द्वार खुले हैं और वह सेना में भागीदारी दिखा रही है। वहीं शिक्षा हो या ओलंपिक्स अथवा स्टार्टअप की बात करें तो हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए अवसर उपलब्ध हुए हैं।
Leave a Reply