Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • गिरिपार की पोका पंचायत के प्रधान का निधन, PGI में ली अंतिम सांस
    • ऊना : पोल्ट्री फार्म में लगी आग, हजारों का नुकसान
    • हिमाचल : युवती ने बैंक में बनाई थी FD, शातिरों ने धोखे से ले लिया लोन
    • JNV की छठी कक्षा में दाखिले हेतु बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि
    • सोलन में 39 पदों के लिए 3 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू
    • सिरमौर : पीएम किसान लाभार्थियों के 4 फरवरी तक अपडेट होंगे E-KYC 
    • 15 जनवरी को मंडी में आयोजित सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा का परिणाम जारी
    • चंबा में 4 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू, तीन कंपनियों में भरे जाएंगे 880 पद
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    MBM NEWSMBM NEWS
    • Home
    • हिमाचल
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • क्राइम
    • ताजा समाचार
    • खेलकूद
    • धार्मिक
    • दुर्घटनाएं
    MBM NEWSMBM NEWS
    Home»किन्नौर»21 से 26 जनवरी तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 
    किन्नौर

    21 से 26 जनवरी तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 

    By Mbm DeskJanuary 17, 2023Updated:January 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिकांगपिओ, 17 जनवरी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 21 जनवरी से 26 जनवरी, 2023 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न बैठकें करेंगे, जन समस्याएं सुनेंगे और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

    यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी 21 जनवरी को दोपहर 1 बजे भावानगर में निचार विकासखंड के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगें। इसी प्रकार 22 जनवरी को वह प्रातः 10ः30 बजे देवी चण्डिका माता मंदिर गांव कोठी में शीश नवाएंगे। इसके उपरांत वह 11ः30 बजे जिला के सभी पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के साथ बचत भवन रिकांगपिओ में बैठक करेंगे तथा दोपहर 3 बजे विश्राम गृह रिकांग पिओ में जन समस्याएं सुनेंगे।

    उन्होंने बताया कि जगत सिंह नेगी 23 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सभागार कक्ष में बैठक करेंगें। इसके उपरांत वह दोपहर 3 बजे सी.एस.आर, जे.एस.डब्ल्यू, एच.पी.पी.सी.एल तथा पटेल कम्पनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ शोंगटोंग में बैठक करेंगे। इसी प्रकार 24 जनवरी को जगत सिंह नेगी प्रातः 11 बजे आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पिओ में परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 3 बजे विश्राम गृह रिकांग पिओ में जन समस्याएं सुनेंगे। 

    उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को वह जिला के आम जनमानस की जन समस्याएं सुनेंगे। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 26 जनवरी को रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
    .

    himachal news in hindi KINNOUR NEWS
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Mbm Desk

    Related Posts

    गिरिपार की पोका पंचायत के प्रधान का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

    February 1, 2023

    ऊना : पोल्ट्री फार्म में लगी आग, हजारों का नुकसान

    February 1, 2023

    हिमाचल : युवती ने बैंक में बनाई थी FD, शातिरों ने धोखे से ले लिया लोन

    February 1, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    सिरमौर

    गिरिपार की पोका पंचायत के प्रधान का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

    By Mbm DeskFebruary 1, 20230

    नाहन, 1 फरवरी : शिलाई की पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान का बुधवार को आकस्मिक…

    ऊना

    ऊना : पोल्ट्री फार्म में लगी आग, हजारों का नुकसान

    By Mbm DeskFebruary 1, 20230

    ऊना, 1 फरवरी : हरोली क्षेत्र के तहत गांव कर्मपुर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में…

    समाचार

    हिमाचल : युवती ने बैंक में बनाई थी FD, शातिरों ने धोखे से ले लिया लोन

    By Mbm DeskFebruary 1, 20230

    सुंदरनगर, 01 फरवरी : व्यक्ति दिन रात एक कर रोजाना खर्चों में कटौती कर बचत…

    किन्नौर

    JNV की छठी कक्षा में दाखिले हेतु बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि

    By Mbm DeskFebruary 1, 20230

    किन्नौर, 01 जनवरी : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर के प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार ने…

    Facebook Twitter Instagram Pinterest WhatsApp
    © 2023 DasKreative

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.