राजगढ़ के सभी 113 मतदान केंद्रों में फोटो इलेक्टोरल रोल-2022 के विशेष साराशं पुनरीक्षण : डाॅ. धीमान

राजगढ़, 22 अगस्त : निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी पच्छाद डाॅ. संजीव कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 अक्तूबर, 2022 को अर्हता तिथि मानते हुए 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के सभी 113 मतदान केंद्रों में फोटो इलेक्टोरल रोल-2022 के विशेष सारांश पुनर्निरीक्षण (एसएसआर) के लिए अभिहित अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी अभिहित अधिकारी फार्म न. 6, 6A ,7,8 में मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने लिए 16 अगस्त, 2022 से 11 सितंबर, 2022 तक सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् सभी अभिहित अधिकारियों को 

पुनर्निरीक्षण से संबंधित सभी अभिलेख 12 सितंबर, 2022 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी पच्छाद के कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की सहायता से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष अभियान की तिथियां 27 व 28 अगस्त तथा 3 व 4 सितम्बर, 2022 दो शनिवार और दो रविवार निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि अभिहित अधिकारियों द्वारा प्राप्त दावे और आपत्तियों को सत्यापित और विभिन्न विशेष सारांश संशोधन संबंधित रिपोर्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की जिम्मेवारी नियुक्त किए गए बूथ लेबल अधिकारी की होगी। उन्होंने बताया कि सभी पर्यवेक्षक पुनर्निरीक्षण हेतु बूथ लेवल अधिकारियों और अभिहित अधिकारियों द्वारा किए गए सभी कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की लगातार निगरानी करेंगे।  


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *