नाहन / अंजू शर्मा : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘आजादी का अमृत महोत्सव ‘ के अंतर्गत हर घर में तिरंगा फहराया गया। इस उपलक्ष पर नघेता, बिजोउ गांव की महिला मंडल की महिला सदस्यों तथा बच्चों ने आजादी के स्वर्ण अमृत महोत्सव पर रैली का आयोजन किया गया है। तथा देश के आन बान शान तिरंगे को सभी ने एक साथ मिलकर तिरंगा फहराया, तथा वंदे मातरम गाकर तिरंगे को सलामी दी।
तिरंगा हम सबको जान से भी प्यारा है , लेकिन इसे फहराते समय हमें इसके सम्मान और नियमों का पूरा ख्याल भी रखना जरूरी है। वहीं, महिलाओं और बच्चों ने घर घर जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में भी जागरूक किया । जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना को जगाना तथा उन आदर्श व्यक्तियों एवं महापुरुषों का स्मरण करना था। जिन्होंने राष्ट्रीय निर्माण व आजादी के लिए भूमिका निभाई।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों के महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया। महिलाओं और बच्चों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने आस-पास गलियों की सफाई की तथा लोगों को आईना भी दिखाया कि किस तरह से स्वच्छता अपनाकर ही हम अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रख सकते हैं। उन्होंने अभियान के दौरान गांव के रास्ते, निकासी नालियों और पेयजल स्रोतों की सफाई की। उन्होंने गांव में फैले कचरे को साफ भी किया।
वहीं, इस दौरान नीता देवी, संगीता शर्मा, जयंती देवी, निर्जला देवी, हरदेई देवी, झूमा देवी , विमला देवी, जानकी देवी, पूजा शर्मा, सुरेसता, सुमन, सीमा, निर्जला शर्मा, एवं आदि लोग मौजूद रहे।