नेहरू युवा केंद्र द्वारा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
नाहन/ अंजू शर्मा : भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘आजादी का अमृत महोत्सव ‘ के अंतर्गत हर घर में तिरंगा फहराया। तिरंगा हम सबको जान से भी प्यारा है , लेकिन इसे फहराते समय हमें इसके सम्मान और नियमों का पूरा ख्याल भी रखना जरूरी है। इस उपलक्ष पर नवयुवक मंडल नघेता क्लब के सदस्य व बच्चों तथा गांव की महिला मंडल की सदस्यों ने आजादी के स्वर्ण महोत्सव पर देश के आन बान शान को हर घर में तिरंगा’ फहराया गया।
वही, नेहरू युवा केंद्र द्वारा घर घर जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक भी किया, तथा तिरंगा भेंट किया गया। जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना को जगाना तथा उन आदर्श व्यक्तियों एवं महापुरुषों का स्मरण करना था। जिन्होंने राष्ट्रीय निर्माण व आजादी के लिए भूमिका निभाई।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा पखवाड़ा के तहत स्व्च्छता अभियान भी चलाया। ग्रामीणों ने आसपास गलियों में साफ सफाई की तथा इधर-उधर पड़े कूड़े कचरे को एक जगह इकट्ठा करके जलाया। इस दौरान नवयुवक मंडल नघेता द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि कहीं भी इस तरह के अभियानों में बढ़चढ़ भाग लें तथा अपने-अपने घरों के आसपास भी साफ सफाई रखने के साथ-साथ लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
वही, इस दौरान क्लब के प्रधान मुकुल शर्मा, उप प्रधान विशाल, सचिव, सचिन, अनुज शर्मा, प्रदीप शर्मा, नवीन, और महिला मंडल की रक्षा देवी, मनीषा, संगीता, निर्जला एवं आदि लोग मौजूद रहे।