Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बांटे विभिन्न योजनाओं के 43.62 लाख रुपये के चैक
    • पुरुषोत्तम कालिया बने द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष
    • पांवटा साहिब : नन्हे बच्चों पर छाया देशभक्ति का सुरूर, लोभी किरोग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम
    • पांवटा साहिब : “हर घर तिरंगा” के तहत नघेता गांव की महिला व बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा 
    • नाहन : इनरव्हील क्लब आजादी के अमृत महोत्सव में दिखाई भागीदारी 
    • राकेश पठानिया ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता
    • हमीरपुर में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण, भव्य परेड की ली सलामी
    • देहरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    MBM NEWSMBM NEWS
    • Home
    • हिमाचल
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • क्राइम
    • ताजा समाचार
    • खेलकूद
    • धार्मिक
    • दुर्घटनाएं
    MBM NEWSMBM NEWS
    Home»सोलन»डॉ. सैजल ने कण्डाघाट के धन्गील व हिन्नर पंचायत में 4.33 करोड़ के किए लोकार्पण व शिलान्यास 
    सोलन

    डॉ. सैजल ने कण्डाघाट के धन्गील व हिन्नर पंचायत में 4.33 करोड़ के किए लोकार्पण व शिलान्यास 

    By Mbm DeskJuly 28, 2022Updated:July 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन, 28 जुलाई : हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सम्पूर्ण प्रदेश का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिन्नर के कुरगल गांव में पशु औषधालय का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    डॉ. सैजल ने कहा कि साढ़े चार वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात प्रदेश को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया। आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अनेक गौ अभ्यारण तथा गौशालाएं निर्मित की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सहित सभी अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई हैं। सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है।

    ।डॉ. सैजल ने स्थानीय ग्रामीणों को क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. सैजल ने 03 करोड़ 30 लाख 34 हजार 700 रुपये से निर्मित ग्राम पंचायत धन्गील व हिन्नर के गांव कुरगल, नोहरा, करोग, छोब, टकराणा के लिए निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण तथा एक करोड़ 52 हजार रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली उठाऊ पेयजल योजना नोहरा-कुरगल-टकराणा व इसके साथ लगते ग्राम पंचायत हिन्नर तहसील कण्डघाट का शिलान्यास भी किया।

    इस अवसर पर डॉ. सैजल ने ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनी
    इससे पूर्व, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप और भाजपा ज़िला महामंत्री नंदराम कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम सुभाष ठाकुर, पेंशनर संघ सोलन के उप प्रधान हरिदत्त शर्मा, वार्ड सदस्य प्रकाश, ग्राम पंचायत हिन्नर की पूर्व प्रधान निशा ठाकुर, पूर्णकालिक विस्तारक जोगिंदर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. विकास सूद, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. बीबी. गुप्ता, ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, सहायक अभियंता नवीन शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

    himachal news in hindi Solan News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Mbm Desk

    Related Posts

    उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बांटे विभिन्न योजनाओं के 43.62 लाख रुपये के चैक

    August 17, 2022

    पुरुषोत्तम कालिया बने द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष

    August 17, 2022

    पांवटा साहिब : नन्हे बच्चों पर छाया देशभक्ति का सुरूर, लोभी किरोग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम

    August 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    कांगड़ा

    उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बांटे विभिन्न योजनाओं के 43.62 लाख रुपये के चैक

    By Mbm DeskAugust 17, 20220

    कांगड़ा/ आशीष शर्मा : प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में जनकल्याण के नए आयाम स्थापित…

    हमीरपुर

    पुरुषोत्तम कालिया बने द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष

    By Mbm DeskAugust 17, 20220

    हमीरपुर, 17 अगस्त : द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पद के चुनाव बुधवार को…

    सिरमौर

    पांवटा साहिब : नन्हे बच्चों पर छाया देशभक्ति का सुरूर, लोभी किरोग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम

    By Mbm DeskAugust 16, 20220

    नाहन /अंजू शर्मा : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देश में अमृत…

    सिरमौर

    पांवटा साहिब : “हर घर तिरंगा” के तहत नघेता गांव की महिला व बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा 

    By Mbm DeskAugust 16, 20220

    नाहन / अंजू शर्मा : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पूरे देश में…

    Facebook Twitter Instagram Pinterest WhatsApp
    © 2022 DasKreative

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.