सोलन पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिता, महिलाओं से एकजुटता का आह्वान 

सोलन, 16 जुलाई : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनिता श्रीनिवास सोलन पहुंची। सोलन में भाजपा महिला मोर्चा मंडल की महिलाओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को एकजुटता का संदेश दिया। वनीता श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।आगामी चुनावों के लिए उन्होंने महिलाओं को पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

      भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनीता श्रीनिवास ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की महिला केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है। 


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *