सोलन : नियमों कानूनों के साथ नगर निगम में लगाए जा रहे है टेंडर

सोलन,06 मई :  नगर निगम सोलन में इन दिनों सत्ता पक्ष कांग्रेस व विपक्ष भाजपा टेंडर प्रक्रिया के लिए आमने सामने है। नगर निगम में चुने गए भाजपा के पार्षद नगर निगम सोलन की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे है कि ऑफलाइन टेंडर नहीं लगने चाहिए।

ऑनलाइन टेंडर से सोलन नगर निगम में कार्य होना चाहिए। जिसका जवाब नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने मीडिया से बात करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि पूरे नियमों व कानूनों के तहत सोलन नगर निगम के कार्यों के टेंडर लग रहे है। बात करते हुए नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि नगर निगम सोलन में पूरे नियमों के तहत टेंडर लग रहे है। पांच लाख तक के टेंडर ऑनलाइन लग सकते है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष नगर निगम सोलन के कार्यो में बाधा डालने व उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। वह पूरी नियमावली से कार्य कर रहे है। उन्होंने विपक्ष के पार्षदों को ओपन चैलेंज करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो विपक्ष उसे उजागर करे। 


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *