नाहन 09 जनवरी: जिला दण्डाधिकारी राम कुमार गौतम ने नाहन तहसील के गांव भालोगांव स्थित शिशुपाल के घर को कोरोना संक्रमित मामले आने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसी प्रकार, गांव में ही राम सिंह के घर को बफर जोन घोषित किया गया है।
आदेशानुसार शिशुपाल के घर में रहने वाले व्यक्तियों को किसी भी स्थान पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। आपदा की स्थिति को छोड़कर उन्हें घर में ही रहना होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी प्रकार की आवाजाही व सभी प्रकार के समारोह, प्रदर्शन, बैठके, जुलूस, रैली, कार्यशाला, सामुदायिक व सभी प्रकार के धार्मिक आयोजन पर पूर्णतः रोक रहेगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी आवश्यक वस्तुओं की घर द्वार पर आपूर्ति सम्बंधित ग्राम पंचायत के प्रधान व उप प्रधान के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में अधिकृत व्यक्ति और वाहन के अलावा अन्य सभी व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। खण्ड विकास अधिकारी, नाहन द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में समय-समय पर सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी।