राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता क्राफ्ट मेले का CM ने किया शुभारंभ

रिकांगपिओ, 21 नवंबर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में पांच दिन तक चलने वाली स्तरीय जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता व क्राफ्ट मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला में 77 करोड़ रुपये की 31 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास भी किया। जिनमें14 करोड़ के विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व 63 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी म्यूजियम का भी शुभारंभ किया। साथ ही रिकांगपिओ चोक से अग्निशमन विभाग के 2 फाइयर वाॅटर टेंडर को भी हरी-झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस ग्राउंड रिकांगपिओ में क्राफ्ट मेले का शुभारंभ कर जनजातीय कलाकारों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में 250 एलएमपी के दो ऑक्सीजन संयत्रों का भी लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों से आए 12 टीमो ने अपने-अपने क्षेत्र के जनजातीय संस्कृति की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएचसी भाबा नगर का दर्जा बढ़ा कर सिविल अस्पताल करने की घोषणा की। इसी तरह थांग में पशु औषधालय खोलने के साथ पानवी ने सीनियर सेकंडरी स्कूल खोलने ल, शोबरानंग (शोंग) में पीएचसी खोलने की घोषणा की। इसी प्रकार रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय में एडीएम की नियुक्ति करने का भी आश्वासन दिया।

इस मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूह  व स्थानीय लोगों ने अपने उत्पाद के स्टॉल लगाए। इस अवसर पर वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी,पूर्व विधायक तेजवंत नेगी,उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक़,एसपी अशोक रत्न सहित कई लोग उपस्थित थे।


Posted

in

,

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *