बिलासपुर, 14 अगस्त : नम्होल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंजोग के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के पुरजोर प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंजोग के पास गत शुक्रवार आधी रात को एक व्यक्ति सड़क के किनारे औंधे मुंह गिरा हुआ मिला। सीधा करने पर उसके मुंह से खून निकल रहा था। सूचना के आधार पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी। फिलहाल न तो मृतक की शिनाख्त हो पाई है और न ही अज्ञात वाहन का पता चल पाया है।
Leave a Reply