अमरप्रीत सिंह/ सोलन
फिलफाट फोरम संस्था द्वारा 33 वीं राष्ट्र स्तर की सात दिवसीय नाट्य और नृत्य प्रतियोगिता ” अभिनय 2019 ” का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर आज क्लब द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान सोलन के माल रोड पर पारम्परिक वेशभूषाओं से सुसज्जित विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने अपने राज्यों की संस्कृति से सभी को भारत दर्शन करवाए। शहर वासियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का खूब आनंद उठाया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों की करीब 35 सांस्कृतिक दलों के 500 से भी अधिक कलाकार भाग ले रहे है।
कार्यक्रम की संयोजक रशिम धार सूद ने कहा की यह आयोजन अखंडता में एकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश भर से आए कलाकार अपने राज्यों की संस्कृति से लोगों को रूबरू करवा रहा है। जिस से लोगों को उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें विभिन्न राज्यों की संस्कृति उनका रहन-सहन और खान-पान के बारे में जानने का मौका मिलता है। भाषा अलग-अलग होते हुए भी वह एक-दूसरे के विचारों को समझते है। जिससे मित्रता की भावना जागृत होती है।