गुरू नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व को समर्पित सोलन में कीर्तन दरबार

अमरप्रीत सिंह/ सोलन
सोलन में सर्व सांझी गुरमत प्रचार गुरू नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व को समर्पित दूसरे विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरूवाणी से संगता को निहाल किया। वहीं देश प्रदेश से हजारों की सख्यां मे सभी वर्गो के लोगों ने कीर्तन दरबार में भाग लेकर गुरूवाणी का आनंद उठाया।

उन्होंने गुरू नानक देव जी के बताए गए मार्गों का अनुसरण करने का प्रण लिया। इस अवसर पर सुबह से ही विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया। बात करते हुए सर्व सांझी गुरमत कमेटी के अध्यक्ष तलविन्द्र सिंह सबरवाल  ने बताया कि गुरू नानक देव जी के बताए गए मार्गों बारे अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्रदान करने के उदेश्य से इस नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उदेश्य सभी धर्माे जाति के लोगों को एकता के सूत्र मे पिरोना है। उन्होंने कहा कि इसमें हजारों की संख्यां मे संगतों ने भाग लिया। वहीं नगर कीर्तन मे आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वह दूर-दूर से इस विशाल नगर किर्तन को सुनने आए हैं। उन्हेांने कहा कि इसमे पंथ प्रसीद रागी जत्थों ने उन्हे गुरूनानक देव जी के बताए गए उपदेशों के बारे में बताया। जिसमें एकता व आपसी भाईचारे और मानवता का सन्देश दिया गया।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *