जीता सिंह नेगी/ रिकांगपिओ
किन्नौर से भारी बढ़त मिलने व चारों सीट पर भाजपा प्रत्याक्षी की जीत पर किन्नौर भाजपा ने जीत का जश्न मनाया। मतगणना स्थल बचत भवन रिकांगपिओ से रिकांगपिओ बाजार, रिकांगपिओ चौक तक रैली निकली। किन्नौर भाजपाइयों ने रिकांगपिओ मिठाईया बांटी व पटाखे जला कर जीत का जश्न मनाया।
हालांकि सुबह से ही दोनों पार्टियों के समर्थकों का मतगणना स्थल बचत भवन रिकांगपिओ में इकट्ठे होने शुरू हुए थे। जैसे-जैसे मतों की गिनती में भाजपा प्रत्यक्षी रामस्वरूप शर्मा ने बढ़त हासिल की भाजपा कार्यकर्ताओं जश्न मनाना शुरू कर दिया।
रिकांगपिओ में रामस्वरूप शर्मा के जीत की खुशी की रैली में प्रदेश वन उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला अध्य्क्ष विनय नेगी, जिला परिषद अध्यक्षा टाशी यंगचेन्न, जिप सदस्य विजय नेगी, श्याम लाल नेगी, दौलत नेगी, प्रतिश्वरी, कुंदन नेगी, नरेंद्र नेगी, महेश्वर नेगी, मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील नेगी, देव ऋषि, कविता, यशवंत, कृष्ण गोपाल, सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पहली बार किन्नौर से इतनी अधिक मतों की बढ़त से किन्नौर भाजपाइयों में खुशी दुगना हो गया। 17 वीं लोकसभा चुनाव में किन्नौर से सात हजार से अधिक मतों की बढ़त से किन्नौर भाजपा में भी रक्त का संचार हुआ है।
इस चुनाव में जिला किन्नौर के 126 पोलिंग बूथों में कांग्रेस ने मात्र 20 बूथों सुमरा, यंगथांग, टाशीगंग, पूह, सुन्नम, रुशकलँग, रोपा, जंगी, नेसंग, कुन्नू, चरंग, शिलापुर, कामरु, सपनी, ब्रेलेंगी, बटुरी, करछम, उरणी, यंगपा 11, सोलारिंग में ही बढ़त हासिल कर पाई। जब कि भाजपा ने 106 बूथों पर भारी बढ़त हासिल की है।
किस को कितना मिला वोट
किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा को 22 हज़ार 346 मत पड़े। जबकि कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 15 हज़ार 298 मत मिले। किन्नौर से रामस्वरूप शर्मा को 7048 मत अधिक पड़े। इसी तरह किन्नौर से निर्दलीय उम्मीदवार गुमान नेगी तीसरे स्थान पर रहे व उन्हें 1,592 मत मिले। इसी तरह किन्नौर से 250 वोट नोटा में भी दिए गया।