अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन शहर में 3 से 9 जून तक मिनी भारत के दर्शन होने जा रहे हैं। 12 राज्यों के करीब 500 कलाकार फिलफॉट फोरम की तरफ से आयोजित 33वीं राष्ट्र स्तर की नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता अभिनय 2019 में भाग लेंगे। कलाकार यहां नाटक मंचन और अभिनय के माध्यम से देश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। यह जानकारी संस्था के चेयरमैन विपुल गोयल ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विपुल ने कहा कि संस्था 1986 से संस्कृति के संरक्षण के मकसद से इस कार्यक्रम के आयोजन में लगी है। उन्होंने बताया कि सोलन के मुरारी मार्केट में होने वाले अभिनय 2019 को 33 वर्ष से सोलन की संस्था फिलफॉट फोरम करवा रही है। संस्था के अध्यक्ष विजय पुरी ने कहा कि अब तक पंजाब, हरियाणा, असम, मणिपुर, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड एंड छत्तीसगढ़ और मेजबान हिमाचल कार्यक्रम के लिए तैयार हैं।
शुरू के तीन दिन तक नाटक मंचन हर वर्ष की तरह होंगे। इसके बाद सोलो व फॉक डांस होगा। छह जुलाई को शहर के मॉलरोड पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संस्था के उपाध्यक्ष योगिद्र सेठी ने बताया कि इस बार कुछ नए इवेंट भी शामिल किए गए हैं। हर वर्ष की तरफ मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों के लिए स्कूल स्तर की नृत्य प्रतियोगिता भी होगी। अभियन 2019 में फॉक एंड क्लासिकल इवेंट को अधिक अधिमान दिया जा रहा है। यह दोनों ही आयोजन पहली बार होने जा रहे हैं। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सचिव गुरू गुलाब सिंह, महासचिव राजीव उप्पल, सचिव रश्मिधर सूद व अन्य शामिल रहे।
Leave a Reply