वृत्त स्तरीय पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत, 20 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

एमबीएम न्यूज़/नाहन

वृत्त स्तरीय पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान की शुरुआत शुक्रवार को नाहन के समीप आरक्षित वन क्षेत्र रेंज तालो-जमटा से की गई। आईएफएस व नाहन सर्कल के अरण्यपाल बीएस नेगी ने इसकी  शुरुआत की। कार्यक्रम में वन विभाग के 150 कर्मी, स्थानीय महिला मंडल व ग्रामीण, पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, मिडिल स्कूल चबाहँ के छात्रों सहित महिला समूह शामिल हुए।

डीएफओ टी वैंकटेशन ने बताया कि इकठ्ठा किया गया पोलोथीन व कचरा सरकार के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा। उन्होने बताया कि यह अभियान आज से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़कर आस-पास के वातावरण को पोलोथीन मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर राम पंचायत नौणी के प्रधान नरेश ठाकुर, सैन की सैर के उप प्रधान बाबू राम, महिला मंडल सेरटा की लीला देवी, राजो देवी, पार्वती देवी, कौशल्या देवी सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।  


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *