जन चेतना अभियान का सोलन से आगाज, राठौर ने बताई भाजपा की नाकामियां

अमरप्रीत सिंह/सोलन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां से जन चेतना अभियान की शुरुआत की। मोदी सरकार की विफलताओं को लेकर आज यह जन चेतना अभियान शुरू किया गया। जिसमें सोलन निर्वाचन क्षेत्र के रूरल एरिया में लोगो से मुलाकात की। इस अवसर पर जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों को इस जन चेतना अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुँचाया गया। हिमाचल में सांसदों की नाकाम कार्य प्रणाली के बारे में अवगत करवाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने आज कंडाघाट, साधुपुल, सकोडी, गौड़ा, धरजा, नौणी, ओछघाट, शमती आदि में सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक सोलन डॉ कर्नल धनीराम शांडिल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर, प्रदेश महिला अध्यक्ष जनेब चंदेल, हमिन्दर ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, अरुण शर्मा, अमित नंदा, संजय भंडारी, कुलराकेश पंत, जिला प्रवक्ता मुकेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सरदार सिंह, अंकुश सूद समेत बहुत से कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभी तक का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ से बढ़कर 1600 करोड़ कैसे पहुँची। हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड को कॉन्ट्रैक्ट न देकर अनिल अंबानी की कंपनी को 30 हज़ार करोड़ का लाभ देना बहुत से सवाल खड़ा करते हैं। रक्षा मंत्रालय से राफेल से जुड़े दस्तावेज का खो जाना भी बहुत चिंता का विषय है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *