PAPN संस्था ने छात्रों को विभिन्न मामलों की दी जानकारी, 170 छात्रों ने प्राप्त किया ज्ञान…..

एमबीएम न्यूज़/नाहन

 वीरवार को पीएपीएन संस्था द्वारा राजकीय महाविद्यालय संगडाह में महिला उत्पीड़न, महिला हिंसा व जातिगत भेदभाव पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की। इस कार्यशाला में कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार भारद्वाज द्वारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कॉलेज के अन्य प्रवक्ता के साथ-साथ 170 छात्रों ने भाग लिया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में बढ़ रही महिला हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाना था। पीएपीएन से आई सुमित्रा ने बताया गया कि आए दिन हर एक तीसरी महिला हिसां की शिकार होती हैं। जिसके लिए हमें अपनी आवाज को बुलंद करने की आवश्यकता है। सभा में उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान में दिए महिला अधिकारों, समता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रकाश डाला।

इस दौरान कार्यक्रम में पीएपीएन से आए सुमित्रा के साथ जेएनयू रिसर्च स्कॉलर सुजीत कुमार ने उपस्थित लोगों को समाजिक न्याय और मानव अधिकार के बारे में बताया। साथ ही एडवोकेट बिना शर्मा ने संविधान में दिए गए मूल अधिकारों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में छात्रों व कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ टीम सदस्य राजेंद्र सिंह का भी सहयोग रहा।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *