सोलन : दोस्त की हरकतों से तंग आकर महिला ने करवाया मामला दर्ज़…

अमरप्रीत सिंह/सोलन 

सोलन में एक महिला ने अपने दोस्त की हरकतों से तंग आकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई  है। मामला सोलन जिला के धर्मपुर में सामने आया है। पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पुलिस को मिली है। जिसके बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी ई है।

उन्होने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी दोस्ती करीब 2 साल पहले अभिषेक के साथ हुई, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जिसके चलते महिला ने अपने दोस्त के साथ बात करना बंद कर दी। लेकिन इसके बाद वह महिला और उसके बच्चों को परेशान करने लगा।

इससे बचने के लिए महिला ने दोबारा से इसके साथ बातचीत शुरू की। जिसके बाद वह हर कहीं इसका पीछा करने लगा। महिला ने फिर से उसके साथ बात करना बंद कर दी। उसके बाद वह महिला को व्हाटसएप पर तंग करने लग गया व्हाटसएप पर ब्लॉक करने के बाद वह महिला के बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान करने लगा। जान से मारने की धमकी देने लगा।   


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *