महिलाओं को सिखाए मधुमक्खी पालन के गुर, वितरित की किटें

एमबीएम न्यूज़/नाहन 
हिमालयन अवेकनिंग सोसायटी जिला सिरमौर की ओर से रविवार को मौन पालन अभियान के तहत कोलर ग्राम पंचायत के बॉडी वाला गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कोलर पंचायत रेणुका जी व वर्मा पापड़ी पंचायत की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम उद्योग के प्रभारी सुरेश कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन स्वरोजगार का साधन है। महिलाएं मधुमक्खी पालन का कार्य शुरू कर अपनी आजीविका बढ़ा सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं को मधुमक्खी पालन से जुड़ी बारीकियों के बारे में भी जानकारी दी। हिमालयन अवेकनिंग सोसायटी के डायरेक्टर विरेंद्र कपूर ने कहा कि स्वयं सहायता समूह में महिलाएं एकजुट होकर कार्य कर सकती है। इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं को कार्य शुरू करने के लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है। उन्होंने मधुमक्खी पालन व शहद की मार्केटिंग के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद सदस्य संतोष कपूर बीडीसी वाईस चेयरमैन पांवटा साहिब कृष्णकांत व कोलर पंचायत के प्रधान अमर सिंह ने भी महिलाओं को संबोधित किया।

 कार्यक्रम के बाद महिलाओं को मधुमक्खियों के 10-10 बॉक्स व किट प्रदान की गई। समय स्वयं सहायता समूह लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह मसीहा स्व सहायता समूह रेणुका जी की सदस्य बबीता देवी, चिंता देवी, चंचल, प्रोमिला, उर्मिला, शर्मिला, अंजना देवी, नीलम देवी, तमन्ना सहिता महिलाओं को 10-10 बॉक्स मधुमक्खियों के व्हाइट प्रदान की गई।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *