मंडी के बल्ह में लड़कियों को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर….

नितेश सैनी/सुंदरनगर

   ओम साईं सेवा समिति द्वारा मंडी जिला के डडौर में ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के साथ मिलकर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जा रहे है। जिसमें आसपास के इलाके की लड़कियां तथा ओम साईं सेवा समिति के सदस्य भी मार्शल आर्ट के गुर सीख रहे है। जिससे कि वह आत्म रक्षा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके। यहां पर लड़कियों को मुफ्त में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है, जिसमें 100 से अधिक लड़कियां भाग ले रही है।

ओम साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीख कर प्रेरित किया जा रहा है ताकि भविष्य में वे लड़कियां आत्मनिर्भर बन सके। ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के कराटे कोच कृष्ण लाल लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे है।

इस मौके पर ओम साईं सेवा समिति के सह सचिव दिव्या भारती, कार्यकारिणी सदस्य भावना चौधरी, साहिल, अंकित, प्रियंका, शालिनी, श्वेता, पूनम, अनामिका, परम देव, अजय कुमार, दिनेश कुमार, ममता, दीक्षा चौहान, सरवन कुमार, बबीता, प्रदीप, श्याम वंशल, निशा, सेल्ज़ा, प्रिया, पूजा, नेहा, अंजू, रेखा, अंजलि, शिल्पा, पुष्प राज व समिति के सचिव सत्य देवी सहित सदस्य दुनीचंद भी मौजूद रहे।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *