कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक 26 दिसंबर को रिकांगपिओ में

जीता सिंह नेगी/  रिकांगपिओ
कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक रिकांगपिओ में 26 दिसंबर को कल्पा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी की अध्यक्षता में होगी। महासचिव कल्पा ब्लॉक कांग्रेस राज किशोर पाँगटा ने यह जानकारी देते बताया कि  इस बैठक  मे जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी भी मौजूद रहेंगे तथा इस सभा मे पूर्व विधानसभा  उपाध्यक्ष एवं वर्तमान मे विधायक जिला किन्नौर जगत सिंह नेगी विशेष रूप से  उपस्थित रहेंगे।

      राजकिशोर पाँगटा ने सभी कल्पा ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों एवं ग्रामीण अध्यक्ष व सचिवों,कल्पा ब्लॉक महिला कांग्रेस  कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों, कल्पा ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों एवं ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष व सचिवों  से अपील किया कि सभी 26 दिसंबर को सुबह 10:45 बजे बैठक मे आकर सभा को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।     


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *