मंडी के महिला मंडलों में प्रतिस्पर्धा शुरू…..बेहतर कार्य पर मिलेगा ईनाम

वी कुमार /मंडी 

जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए स्त्री अभियान को सफल बनाने के लिए जिला के महिला मंडलों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बल्ह उपमंडल के गंभर खड्ड महिला मंडल ने अपने इलाके में सफाई अभियान चलाया। महिला मंडल की प्रधान मधू और सचिव प्रोमिला देवी ने बताया कि दो दिनों तक चलाए गए सफाई अभियान प्राथमिक पाठशाला गंभरखड्ड, स्थानीय बावड़ी और लिंक रोड़ की सफाई की गई।

      इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और स्थानीय जल रक्षक सहित महिला मंडल की सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया। बता दें कि जिला प्रशासन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत स्त्री अभियान चलाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला के सभी महिला मंडलों में एक प्रतिस्पर्धा शुरू की है, जिसके तहत महिला मंडलों को चिन्हित किए गए 8 कार्यों को बखूबी निभाने का लक्ष्य दिया गया है।

      इसमें स्वच्छता ही सेवा, सबके लिए सामाजिक सुरक्षा, मेरी लाडली, समर्थ मण्डी (आपदा प्रबन्धन), समग्र शिक्षा, क्योंकि जिन्दगी है आपकी, डिजिटल साक्षरता एवं समावेशी विकास पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले महिला मंडलों को ईनाम दिया जाएगा। फरवरी महीने के अंत में इसका आंकलन किया जाएगा।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *