नाचन युवा कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला…. 

नितेश सैनी/सुंदरनगर
 नाचन युवा कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के पार्टी कार्यालय से लेकर धनोटू चौक तक महंगाई के खिलाफ रोष रैली निकाली। इस अवसर पर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस नाचन के प्रभारी रिंपल चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

नाचन युवा कांग्रेस कमेटी रैली प्रदर्शन करते हुए
              इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस रोष रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाचन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल, उपाध्यक्ष नाचन केसरी लाल चौहान, जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं दलित समुदाय के नेता चमन राही, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा सचिव ताहिर हुसैन, युवा नेता बोध राज, उपप्रधान रूप लाल डोगरा, जसवीर सिंह युवा कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र, कांग्रेस पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन हल्का राम, सिद्धू राम भारद्वाज कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के नेता नरेश चौहान, युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री बोधराज, दिलीप सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, राकेश कौशल, विनोद कुमार, विजय कुमार, बृजलाल, मोहन लाल, एनएसयूआई के प्रधान मोहित ठाकुर, युवा नेता चंद्र कौशल, अक्षय कुमार के अलावा एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं सदस्य समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *