एमबीएम न्यूज़/ऊना
महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर 12 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से युवा कार्यकर्ता हिस्सा लें। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कही। मनीष ठाकुर बुधवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला के एनआजी होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश भर से 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर ने कहा कि नौ माह के बाद पहली बार कार्यकारिणी का विस्तार किया है और नए युवा चेहरों को आगे बढऩे का मौका दिया गया है। नई कार्यकारिणी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाएगी। नरेद्र मोदी सरकार के राज में पूरे देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। भ्रष्टाचार के अलावा महंगाई भी चरम सीमा पर है। मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सीएम के चेहरे प्रो. प्रेम कुमार धूमल विधानसभा का चुनाव हार गए।
अब लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर को हराने की बारी है। अनुराग ठाकुर को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान अगर पहली कोई सीट कांग्रेस की झोली में आएगी, तो वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की होगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में अनुराग को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
इस अवसर पर हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष रणवीर राणा, प्रदेश महासचिव अखिल अग्रिहोत्री, विनोद जिंटा, विकास कलटा, ओपी ठाकुर, नरेश दस्ता, प्रदेश सचिव राघव राणा, ईशान ओहरी व गोपाल सैणी सहित प्रदेश के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर 12 दिसंबर धर्मशाला में विधानसभा सत्र का होगा घेराव
by
Tags:
Leave a Reply