रंग-बिरंगी रंगोली, एकल गान, नृत्य व  चित्रकारी कर आरवीएन स्कूल ददाहू ने मनाया बाल दिवस 

एमबीएम न्यूज़/श्री रेणुका जी 
आरवीएन स्कूल ददाहू में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र ठाकुर ने सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला तथा देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। उसके बाद विद्यालय में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। विद्यालय में रंग-बिरंगी रंगोली बनाई गई, एकल गान व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।

                              Demo pic
        पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बाल दिवस पर चित्रकारी कर सबका मन मोह लिया। अंत मे मिष्ठान प्रतियोगिता भी रखी गई। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप बी ने पहला स्थान, ग्रुप ए ने दूसरा व ग्रुप सी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिष्ठान प्रतियोगिता में ग्रुप डी, ग्रुप बी व ग्रुप सी ने पहला व ग्रुप ए ने दूसरा स्थान हासिल किया।
       डांस में सोनाली व वैष्णवी प्रथम, सिलेरिया व वैष्णवी द्वितीय तथा आस्था ने तीसरा स्थान हासिल किया । एकल गान में मेघा, वैष्णवी, आशीष व मयूर ने पहला, सभ्यता व प्रवीण ने दूसरा तथा चंद्रिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत मे प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान की तथा मिठाई वितरित की।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *