शिकारी की गोली से युवक को लगे छर्रे….मामला दर्ज 

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
सुजानपुर उपमंडल के खनौली नाला में शिकार करते समय एक युवक को को छर्रे लग गए। इससे युवक जख्मी हो गया। जख्मी हालत में पीड़ित को सीएचसी भर्ती कराया गया। बंदूक से गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
    थाना क्षेत्र सुजानपुर के खनौली नाला में हुई इस घटना में अजय कुमार पुत्र दुनी चंद गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र होशियार सिंह (35) निवासी खनौली ने शिकायत दर्ज करवाई कि संजीव कुमार पुत्र किकर सिंह (38) साल गांव खनोली ने अपनी टोपीदार बंदूक से अजय कुमार को खनोली नाला के पास शिकार करते हुए गोली से घायल कर दिया गोली इसके कंधे पर लगी।
  पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ एफआईआर नम्बर 86/18 अर्मज एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी रमन कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *