थ्री व्हीलर चालक ने शराब के नशे में धुत्त होकर मचाया हुड़दंग 

एमबीएम न्यूज़/ऊना 

थ्री व्हीलर स्टेंड पर एक चालक ने शराब के नशे में एक अन्य थ्री व्हीलर का शीशा तोड़ दिया। वहीं खूब हुड़दंग भी मचाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के नजदीक थ्री व्हीलर पार्किंग के पास अपर अरनियाला निवासी चालक करनैल सिंह ने खूब बवाल मचाया। इसी बीच मामूली बात को लेकर उसने वहां खड़े एक अन्य थ्री व्हीलर का शीश तोड़ दिया।

                                  Demo pic

             इस मौके पर हुड़दंग भी मचाने लगा। मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों के माध्यम से सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर मौके पर सदर पुलिस स्टेशन से तीन पुलिस कर्मी पहुंचे। तीनों पुलिस कर्मी करनैल को एल्कोसेंसर मुहं में लगाने को बालने लगे तो उसने पुलिस टीम के साथ भी हुड़दंगबाजी शुरू कर दी। काबू न आने पर पुलिस टीम को सदर पुलिस थाना से गाड़ी साहित अन्य जवानों को भी बुलाना पड़ा। जिसके बाद उस पर नियंत्रण पाकर पुलिस ने सदर थाना पहुंचाया।

       डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपित के खिलाफ आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *