खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी में जब्त किए 12 गैस सिलेंडर

एमबीएम न्यूज़/धर्मशाला
जिला में व्यावसायिक कार्यों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वाले लोगों के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मुहिम छेड़ रखी है। इस कड़ी में विभाग के दल ने आज कांगड़ा तथा फतेहपुर उपमंडलों में होटल, ढाबों, सब्जी विक्रेताओं और करियाना की दुकानों पर जाकर जांच की। जिला खाद्य आूपर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली इस टीम में खाद्य निरीक्षक महेन्द्र सिंह धीमान, सुरेश ठाकुर, विनय कुमार तथा फतेहपुर के सुरेन्द्र सिंह भी शामिल थे।

                         Demo pic
         नरेंद्र धीमान के बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि कई ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का धड़ाधड़ प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर इन जगहों पर 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
         उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर 10 चालान काटकर उन्हें 62500 रुपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी में 22 क्विंटल  43 किलो सब्जी तथा फल जब्त किये गये। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि विभाग समय-समय पर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके जमाखोरों पर आगे भी कार्यवाही जारी रखेंगा।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *