भारतीय अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव लखनऊ में किन्नौर की भीष्मा देवी को सम्मान 

जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
भारतीय अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया गया। जिस का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस अवसर पर “विभा वाणी” हिमाचल प्रदेश के 23 प्रान्त के राष्ट्र निर्माण संस्थाओं ने हिमाचल राज्य  प्रान्त के समन्वयक धीरज रमोल के नेतृत्व में भाग लिया व आने वाले समय मे प्रदेश के विकास के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
            प्रेस बयान जारी करते हुए हिमाचल राज्य प्रान्त के समन्वयक धीरज रमोल ने कहा कि इस दौरान राज्य स्तरीय केंद्रीय समिति की अध्यक्षता अनिता शर्मा ने जिला समन्वयक की नियुक्ति की गई। इस सम्मेलन में किन्नौर के समन्वयक भीष्मा देवी ने भी शिरकत किया।
         जिला समन्वयक में विभूति जिला शिमला के समन्वयक, बाबी ठाकुर चम्बा, सुनीता भाटिया मंडी, कमल भाटिया सोलन, प्रेम लता सिरमौर, भीष्मा देवी किन्नौर, योगिंदर ठाकुर कुल्लू, राकेश बिलसौर के समन्वयक बनाया गया। उन्होंने कहा कि विभा वाणी एवं विज्ञान भर्ती देश की राष्ट्र निर्माण संस्थाओं को एक मंच पर ला कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सशक्त बनाने है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *