अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

एमबीएम न्यूज़/ऊना 

पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत रायपुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी शबीला यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

                                  Demo pic
           जानकारी के अनुसार शबीला मंगलवार रात को रायपुर से पैदल ही बबेहड़ गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। लेकिन टक्कर इतनी गंभीर थी, कि शबीला यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
            चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *