32 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते निगला जहर  

एमबीएम न्यूज़/ऊना
नजदीकी चताड़ा में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसे देख परिजनों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

Demo pic
          जानकारी के अनुसार चताड़ा की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रविवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीजीआई में महिला की हालत दयनीय बनी हुई है।                              मामले की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की है। फिलहाल महिला द्वारा जहर निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *