जगत सिंह नेगी छठी बार चुने गए पशु पालन विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
रविवार को पशु पालन विभाग कर्मचारी महासंघ ( पैरा वेट) का चुनाव जिला में भूपदेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस चुनाव में जगत सिंह नेगी को छठी बार महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में तीनों खंडों के अध्यक्षों व जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

नव निर्वाचित पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

कार्यकरणी में अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव सुभाष चंद, कोषाध्यक्ष एसपी नेगी, संयुक्त सचिव कमल देव शर्मा, संगठन मंत्री छेवांग दोर्जे, कार्यकरणी सदस्यों में गीता राम नेगी, राकेश कुमार, रेशमा नेगी, मुख्य सलाहकार भूपदेश शर्मा, सलाहकार विनोद कुमार, कानूनी सलाहगार अनिल कुमार चुने गए।

इसी तरह निचार खंड अध्यक्ष कपिल देव, पूह खंड अध्यक्ष अरविंद कुमार व कल्पा खंड अध्यक्ष जीवन प्रकाश को बनाया गया।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *